हिमाचल: जिला परिषद कैडर कर्मियों की हड़ताल खत्म..

शिमला:जिला परिषद कैडर कर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला ले लिया है। यह कर्मचारी 30 सितंबर से हड़ताल पर चल रहे थे। सोमवार से सभी कर्मी काम पर वापस लौट जाएंगे। पंचायती राज मंत्री ने 30 अक्तूबर को दोबारा बैठक के लिए सचिवालय में आमंत्रित किया है, जहां मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी। शनिवार को जिला परिषद कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि पंचायती राज मंत्री से मिले और बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि कर्मचारियों की मांगें हल करने के लिए सरकार गंभीर है, मांगों पर चर्चा की गई है। 30 अक्तूबर को होने वाली बैठक में सकारात्मक फैसला लिए जाएंगे।पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कर्मचारियों की मांग को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed