हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश शीतलहर की चपेट में; ऊंची चोटियां ने ओढ़ी बर्फ की चादर

19 अक्तूबर से मौसम साफ होने की संभावना

हिमाचल: प्रदेश के ऊंचे पर्वतों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। रोहतांग सहित कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी व सिरमौर जिले की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गईं हैं।  वहीं मौसम विभाग के सोमवार को येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व अन्य में बारिश होने से शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मंगलवार को भी अधिकतर हिस्सों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। राज्य में 18 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 19 अक्तूबर से मौसम साफ होने के आसार हैं।

शिमला जिले के नारकंडा में भी सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। हालांकि, नारकंडा के पास हाटू पीक में रविवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ था। मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। स्थल मढ़ी में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण फिलहाल रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। पर्यटकों को मढ़ी तक जाने दिया जा रहा है। अटल टनल में भी बर्फबारी हुई। इसके कारण सोलंगनाला से आगे दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर पुलिस ने रोक लगा दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटक मढ़ी तक जा रहे हैं। रोहतांग दर्रा बर्फबारी के कारण फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है।

चंबा जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के लक्कड़ मंडी में ताजा बर्फबारी हुई है। लक्कड़मंडी, जोत, बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग समेत पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी हुई है। जबकि, जिला के निचले क्षेत्रो में भारी बारिश हो रही है। किन्नौर, रामपुर और आनी क्षेत्र में बारिश की वजह से पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जलोड़ी दर्रा में दो इंच से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई है। हालांकि, वाहनों की आवाजाही सामान्य है।  दो दिनों से मौसम खराब होने से मनाली-लेह मार्ग पर फिर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed