शिमला पहुंचीं सोनिया और प्रियंका गांधी…

शिमला: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंची हैं। मंगलवार को शिमला पहुंची सोनिया व प्रियंका गांधी छराबड़ा रुकी हैं। बता दें, राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में प्रियंका का अपना घर है।  दिल्ली से चंडीगढ़ तक दोनों फ्लाइट से आए। जबकि सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया व प्रियंका वाड्रा का काफिला दस बजे शिमला से छराबड़ा के लिए निकला। बताया जा रहा है कि कुछ दिन दोनों का शिमला में रुकने का कार्यक्रम है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed