शिमला: मुख्यमंत्री ने कुमारसैन में भूस्खलन से हुई तीन लोगों की मृत्यु पर जताया शोक

शिमला: शिमला जिले के मधावनी तहसील कुमारसैन में मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले की कुमारसैन तहसील में भूस्खलन की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को प्रभावित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed