“भारतीय राष्ट्रगान”.... 52 सेकेंड का समय लगता है राष्ट्रगान को गाने में

ढालपुर में लहराएगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

  • दशहरा उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री फहराएंगे 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
  • देव सदन के सांस्कृतिक परिसर में रात को भी जगमगाता रहेगा तिरंगा

कुल्लू : कुल्लू के ढालपुर मैदान में 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा और यह हिमाचल प्रदेश में सबसे ऊंचा तिरंगा होगा। देव सदन के निकट इस तिरंगे को स्थापित करने का कार्य आजकल जोरों पर है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दशहरा उत्सव के दौरान पहली बार यह ध्वज फहराएंगे।

उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि प्रदेश में यह इस प्रकार का पहला ध्वज होगा। दशहरा उत्सव के दौरान इसके उदघाटन के साथ ही कुल्लू शहर देश के उन 63 चुनिंदा स्थलों की फेहरिस्त में शुमार हो जाएगा, जहां इस तरह के ध्वज स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि 14 लाख रुपये की लागत से स्थापित किए जाने वाले इस ध्वज के लिए एनएचपीसी पार्वती परियोजना-द्वितीय चरण ने छह लाख का योगदान दिया है, जबकि शेष राशि जिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा खर्च की जाएगी।

उन्होंने बताया कि भारत के वीर सैनिकों को समर्पित यह तिरंगा मुंबई में डेनेयर पॉलीस्टर से तैयार किया गया है। 30 गुणा 20 फुट आकार के इस तिरंगे का वजन नौ किलोग्राम होगा। यह रात को भी जगमगाता हुआ नजर आएगा। गृह मंत्रालय द्वारा 23 दिसंबर 2009 को लिए गए निर्णय के अनुसार 100 फुट या इससे अधिक की ऊंचाई पर तिरंगा जगमगाहट के साथ रात के समय भी लहराया जा सकता है।

उपायुक्त ने बताया कि देव सदन व इसके आस-पास के क्षेत्र को एक बहुउददेश्यीय सांस्कृतिक परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज भी इसी का एक हिस्सा होगा। तिरंगे के कारण देश-विदेश के पर्यटक इस सांस्कृतिक परिसर की ओर आकर्षित होंगे और यहां आने वाला हर भारतवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेगा। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हर कुल्लूवासी के लिए गर्व का विषय होगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *