सोलन: कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक पत्थर गिरने से लगा जाम…

  • दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुला जाम

सोलन: कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह साढ़े छह बजे सनवारा के नजदीक अचानक पहाड़ दरक गया। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया और एचएच के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला जा सका लेकिन, चार किलोमीटर तक लगी वाहनों की लंबी लाइनों के कारण जाम खुलने में एक घंटा अतिरिक्त समय लग गया।

सनवारा के नजदीक यूटर्न के पास करीब अढ़ाई सौ फीट ऊंचा पहाड़ अचानक दरकने से हाईवे पर बड़े-बड़े पत्थर आ गए और मार्ग बंद हो गया। हाईवे को बहाल करने के लिए भेजी जीआर कंपनी की मशीन भी जाम में फंस गई। करीब साढ़े आठ बजे मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल कर लिया गया।

जाम की वजह से हिमाचल और अन्य राज्य की बसें भी अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा लेट हो गईं। उधर, एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि कंपनी को जल्द जाम खोलने के निर्देश दे दिए गए थे। मार्ग पर अचानक पत्थर गिरने से यह जाम लगा था।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *