अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित

 

अंबिका/ शिमला: अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत महिलाओं द्वारा रानी झांसी पार्क में आज रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकास खंड बसंतपुर की महिलाओं ने प्रथम, विकास खंड मशोबरा ने द्वितीय तथा विकास खंड ठियोग की महिलाओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इंदिरा गांधी खेल परिसर में आज विभिन्न खेलों के तहत बैडमिंटन में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 15 लड़कियां तथा 65 लड़के हैं। इसके अतिरिक्त वालीबाल प्रतियोगिता में लड़कियों की 04 तथा लड़कों की 12 टीमों ने भाग लिया। आज ताईक्वांडों की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसी के साथ स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *