रोहड़ू सहित प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कांग्रेस की ही देन : वीरभद्र सिंह

रोहड़ू : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज चिड़गांव में जनसभा को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल, विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने भी जनसभा को संबोधित किया।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से कई मकरझंडु नेता टिकट चाहते थे, लेकिन हमने धनीराम शांडिल को प्रत्याशी बनाया। धनीराम शांडिल एक जुझारू और अनुभवी नेता हैं। प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि रोहड़ू सहित प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कांग्रेस की ही देन है। आज भाजपा नेता गांव-गांव वोट मांगने के लिए घूम रहे हैं। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जनता को उनसे अपने क्षेत्रों में ठप पड़े विकास कार्यों के बारे में पूछना चाहिए।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य उन्होंने करवाए, लेकिन आज उन पर उद्घाटन की पट्टिकाएं निखट्टू नेताओं की लग रही हैं। पट्टिकाओं पर कांग्रेस विधायकों के नाम तक नहीं लिखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज मैं जवान होता तो इन सारे निखट्टू नेताओं के फट्टे उखाड़कर फेंक देता।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *