मंडी: मुख्यमंत्री ने जताया बागाचनोगी कार दुर्घटना पर गहरा दुःख

  • जिला प्रशासन को दिए  पीड़ितों के परिजनों को तत्काल राहत व हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश

शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज दोपहर मंडी जिले की थुनाग तहसील में बागाचनोगी के पास ऑल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने का भी समाचार है।  मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ितों के परिजनों को तत्काल राहत व हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन को घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवार सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *