शिमला: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विवादित बयान के बाद जहाँ आजकल सुर्खियों में चल रहे हैं। वहीं चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए 48 घंटे तक प्रचार करने पर रोक लगा दी है। यानी सत्ती अब शनिवार तक चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। हालांकि, सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर चुनाव आयोग द्वारा थमाए गए नोटिस का जवाब दे दिया था।
इसके बाद चुनाव आयोग की एक कमेटी ने अपना फैसला सुनाया और सत्ती के चुनाव पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। ऐसे में अब सतपाल सिंह सत्ती अगले 48 घंटे चुनावी जनसभा को संबोधित नहीं कर सकेंगे।