हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को राष्ट्रपति ने किया पद्मश्री से सम्मानित

नई दिल्ली: हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। आज राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में नालागढ़ के दभोटा निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस साल तीन हिमाचलियों का चयन पद्मश्री पुरस्कार के लिए हुआ था इनमें डॉ. ओमोश भारती, डॉ जगत राम व अजय ठाकुर शामिल हैं। आज अजय ठाकुर को पुरस्कार प्रदान किया गया।

जाहिर है कि इस वर्ष पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 शख्सियतों में से 56 लोगों को आज पुरस्कार प्रदान किए जबकि अन्य को 16 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। कबड्डी के खिलाड़ी अजय ठाकुर को हिमाचल सरकार की ओर से परशुराम अवार्ड प्रदान किया गया है और उन्हें डीएसपी पद से नवाजा है और उनकी ट्रेनिंग भी पूरी हो गई है। अब उन्हें बिलासपुर जिला में डीएसपी पद पर तैनाती मिली है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *