रेणुका : सड़क परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे 183 करोड़ : मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री ने संगड़ाह में किया मिनी सचिवालय का लोकार्पण

सिरमौर:  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को सिरमौर जिला के संगड़ाह में 6 करोड़ 72 लाख की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय का आज लोकार्पण किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि रेणुका निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के अन्तर्गत 183 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है ताकि रेणुका निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों का सुधार होने से  लोगों को बेहतर अवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय के निर्मित होने से लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाऐं उपलब्ध होंगी। इससे पहले उन्होंने नाहन-ददाहू-हरिपुरधार सड़क पर रेणुकाजी में गिरी नदी पर 14.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले डबललेन पुल की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अपने बजट में 30 नई योजनाओं को शामिल किया गया है जिसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है ताकि विशेषकर ग्रामीण परिवेश के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ घरद्वार पर मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है और प्रदेश सरकार द्वारा दस माह के छोटे से कार्यकाल में केंद्र से नौ हजार करोड़ की परियोजनाऐं स्वीकृत करवाकर एक नया इतिहास रचा है ताकि प्रदेश में विकास की गति को और तेज किया जा सके।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सार्थक बनाऐं। उन्होंने कहा कि नशा कोई भी हो नाश का कारण बनता है तथा इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया गया है ताकि विशेषकर युवा पीढी को इस सामाजिक बुराई से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के नशे के अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल कसने के दृष्टिगत गत दिनों चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई जिसमें संयुक्त रूप से इस अभियान को आरंभ करने का निर्णय लिया गया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *