चंबा : घर में लगी आग, दम घुटने से दो बच्चों समेत परिवार के चार लोगों की मौत

कुल्लू: सैंज घाटी के बरशांघड़ गांव में लगी भीषण आग, 6 परिवारों के घर स्वाह

कुल्लू : प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी के बरशांघड़ गांव में लगी भीषण आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी अनुसार अग्निकांड गांव के 11 परिवारों के मकान जल गए हैं। देवता हंसपुरी की धातू की मूर्ती भी जल गई। छह परिवारों के घर राख के ढेर में तबदील हो गए हैं जबकि, पांच परिवारों के घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों की मदद को पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने दो दर्जन घरों की छतें उखाड़कर जलने से बचा लिया।

बताया जा रहा है कि सैंज घाटी की अति दुर्गम पंचायत शांघड़ के कही बरशांघड़ गांव में शनिवार शाम करीब साढे़ सात बजे देवता सरूनाग के पुजारी से घर में आग लगी। इस घर में देवता का रथ व देवता हंसपुरी (धातू की मूर्ति) विराजमान थे। देखते ही देखते आग ने पूरे घर के साथ देवता के निर्माणाधीन भव्य मंदिर को चपेट में ले लिया। पूरे गांव में चीख पुकार मच गई। अचानक भड़की ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने देवता सरूनाग के रथ को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन दूसरे देवता हंसपुरी की मूर्ति को नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग का अमला आया लेकिन सड़क जीप योग्य होने से फायर टेंडर मौके पर नहीं पहुंचाया जा सका। रात करीब दस बजे तक देवता सरू नाग का भव्य निर्माणाधीन मंदिर व छह लोगों के मकान पूरी तरह से राख हो गए। जबकि पांच अन्य घरों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया। साथ लगते दूसरे गांव के लोग भी मदद को पहुंचे। घंटों मशक्कत के बाद गांव में काष्ठकुणी शैली से बने करीब दो दर्जन घरों को जलने से बचाया गया। बंजार के एसडीएम एमआर भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पहुंचे और स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी के हाथों अग्निकांड प्रभावितों को दो लाख पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। प्रशासन की ओर से माघू राम, तारा देवी, लेदराम, चुन्नी लाल, कमला देवी और लगन चंद को 30-30 हजार रुपये की फौरी राहत के साथ-साथ दो महीने का राशन, कंबल, तिरपाल, टेंट व अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई है। जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों में रहने वाले पांच परिवारों को भी पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *