29 को राहुल गांधी की रैली में दिल्ली जाएंगे प्रदेश से 2500 कार्यकर्ता

शिमला : शिमला स्थित कार्यालय राजीव भवन में आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक अयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इस बैठक में 3 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें 29 अप्रैल दिल्ली में होने जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में हिमाचल से 2500 कार्यकर्ता जा रहे है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वित्तीय स्थिति सुधारने पर सुझाव लिए गए। सभी सदस्यों, ब्लॉक और जिला अध्यक्षों ने अपनी राय दी सुक्खू ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को 30 मई तक 500-500 कार्यकर्ताओं का डाटा बैंक तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सात मई को महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर ‘कमर तोड़ महंगाई पदयात्रा’ निकाली जाएगी। इसमें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *