मुख्यमंत्री स्वस्थ अस्पताल से मिली छुटटी, प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं का किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुटटी

मुख्यमंत्री स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुटटी

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दीवाली की रात अधिक खांसी की शिकायत होने पर उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) शिमला में भर्ती करवाया गया था। जिसके चलते उन्हें आज अस्पताल से छुटटी दे दी गई।

हालांकि मुख्यमंत्री के भर्ती होने पर उनकी अल्ट्रासाउंड, ईसीजी व रक्त से संबंधित सभी टेस्टो की रिपोर्ट सामान्य पाई गई मगर चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में ही रखकर आराम करने की सलाह दी थी। आज उनके स्वास्थ्य की पुन: जांच की गई। उसके बाद चिकित्सकों ने दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर प्रदेशवासियों का आभार जताया और प्रदेशवासियों का शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *