


रिकांगपिओ : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी 9 से 15 अप्रैल, 2026 को किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 9 अप्रैल, 2026 को वाया छोटा कम्बा से बन रहे वैकल्पिक संपर्क सडक का निरीक्षण करेंगे तथा भावानगर में निचार ब्लॉक के प्रभारियों एवं ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे एवं जन-समस्याऐं सुनेंगे। इसके पश्चात् निगुलसरी में शहीद हवलदार रोहित नेगी स्मारक का शिलान्यास करेंगे।
कैबिनेट मंत्री 10 अप्रैल को पूह विकास खण्ड की मूरंग तहसील के मूरंग झूला में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगें। 11 अप्रैल, 2026 को पूह ब्लॉक के प्रभारियों एवं ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात् स्पीलो गांव के लिए संपर्क सडक का शुभारंभ करेंगे तथा स्पीलो बाजार में बने पार्किंग का उद्घाटन करेंगे।
कैबिनेट मंत्री 12 अप्रैल, 2026 को लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांग पिओं में पूह ब्लॉक के प्रभारियों एवं ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे तथा जन-समस्याऐं सुनेंगे।
बागवानी मंत्री 13 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11 बजे आई0टी0डी0पी0 सम्मेलन कक्ष रिकांग पिओं में साडा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर 02 बजे अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग करच्छम तथा कल्पा के अधिकारीयों एवं अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ तथा पूह के अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
श्री जगत सिंह नेगी 14 व 15 अप्रैल, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के किन्नौर प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे।

रिकांगपिओ: मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ राकेश नेगी ने आज यहां बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास सेवाएं क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के कमरा नंबर 110 में आरंभ कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में युवा पीढ़ी में बढ़ते मादक पदार्थों के सेवन से निजात दिलाने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार प्रणाली के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग नशे के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरुक कर रहा है ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके।
डॉ राकेश नेगी ने बताया कि नशा मुक्ति उपचार एवं परामर्श केंद्र में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स व महिला काउंसलर की सेवाएं उपलब्ध होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करें।

रिकांगपिओ: उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत मूरंग के मूरंग झूला में 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस कार्यक्रम में अपनी शिकायतें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने का आह्वान किया ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण संभव हो सके।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे ताकि ग्रामीण लोगों को वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वस्पर्शी योजनाओं की जानकारी मिल सके।

सोलन: हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 की अनुपालना में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला सोलन की पंचायत समिति सोलन के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति सोलन के जाबल झमरोट, वार्ड नम्बर 01 महिला, जाडली, वार्ड नम्बर 02 अनारक्षित, शड़ियाणा, वार्ड नम्बर 03 महिला, देवठी, वार्ड नम्बर 04 महिला, बसाल, वार्ड नम्बर 05 महिला, सेरी, वार्ड नम्बर 06 अनारक्षित, सलोगड़ा, वार्ड नम्बर 07 अनुसूचित जाति, जौणाजी, वार्ड नम्बर 08 अनुसूचित जाति महिला, शमरोड़, वार्ड नम्बर 09 अनुसूचित जाति महिला, ओच्छघाट, वार्ड नम्बर 10 अनारक्षित, सन्होल, वार्ड नम्बर 11 महिला, सपरून, वार्ड नम्बर 12 अनारक्षित, बड़ोग, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, चेवा, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति, बोहली, वार्ड नम्बर 15 अनुसूचित जाति महिला, भोजनगर, वार्ड नम्बर 16 अनुसूचित जाति तथा डांगरी, वार्ड नम्बर 17 अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित है।

सोलन: हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 की अनुपालना में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला सोलन की पंचायत समिति धर्मपुर के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति धर्मपुर के रौड़ी, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित, गुल्हाड़ी, वार्ड नम्बर 2 अनुसूचित जाति महिला, धर्मपुर, वार्ड नम्बर 03 अनारक्षित, गड़खल सनावर, वार्ड नम्बर 4 महिला, कसौली गड़खल, वार्ड नम्बर 05 महिला, जाबली, वार्ड नम्बर 6 अनारक्षित, कोटी नाम्ब, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जाति, आंजी मातला, वार्ड नम्बर 8 महिला, बनासर, वार्ड नम्बर 9 अनुसूचित जाति, नरायणी, वार्ड नम्बर 10 अनुसूचित जाति महिला, टकसाल-1, वार्ड नम्बर 11 अनारक्षित, कामली, वार्ड नम्बर 12 अनारक्षित, जंगेशु, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, कोट बेजा, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति, गनोल, वार्ड नम्बर 15 महिला तथा कोट, वार्ड नम्बर 16 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

सोलन : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 की अनुपालना में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला सोलन की पंचायत समिति पट्टा के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति पट्टा के बढलग, वार्ड नम्बर 1 अनुसूचित जाति महिला, दाड़वा, वार्ड नम्बर 2 अनुसूचित जाति, जाडला, वार्ड नम्बर 3 महिला, जगजीत नगर, वार्ड नम्बर 4 अनारक्षित, बाड़ियां, वार्ड नम्बर 5 अनुसूचित जाति, कैंडोल, वार्ड नम्बर 6 अनुसूचित जाति, कालुझण्डा, वार्ड नम्बर 7 महिला, मन्धाला, वार्ड नम्बर 8 अनारक्षित, सूरजपुर, वार्ड नम्बर 9 अनारक्षित, भटोली कलां, वार्ड नम्बर 10 अनारक्षित, गुल्लरवाला, वार्ड नम्बर 11 अनुसूचित जनजाति महिला, सौड़ी, वार्ड नम्बर 12 अनुसूचित जाति महिला, र्साइं, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, गोयला, वार्ड नम्बर 14 महिला तथा चण्डी, वार्ड नम्बर 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है

सोलन : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 की अनुपालना में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला सोलन की पंचायत समिति कण्डाघाट के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति कण्डाघाट के छावशा, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित, तुन्दल, वार्ड नम्बर 2 अनुसूचित जाति, बीशा, वार्ड नम्बर 3 अनुसूचित जाति, बांजणी, वार्ड नम्बर 4 अनुसूचित जाति महिला, चायल, वार्ड नम्बर 5 अनारक्षित, धंगील, वार्ड नम्बर 6 अनुसूचित जाति, हिन्नर, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जाति महिला, क्वारग, वार्ड नम्बर 8 अनारक्षित, सिरीनगर, वार्ड नम्बर 9 महिला, देलगी, वार्ड नम्बर 10 महिला, कोट, वार्ड नम्बर 11 महिला, ममलीग, वार्ड नम्बर 12 महिला, सतड़ोल, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, सायरी, वार्ड नम्बर 14 अनारक्षित तथा कनैर, वार्ड नम्बर 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

हिमाचल :प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 की अनुपालना में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला सोलन की पंचायत समिति कुनिहार के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति कुनिहार के मांगल, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित, सेवड़ा चंडी, वार्ड नम्बर 2 महिला, पारनू, वार्ड नम्बर 3 अनारक्षित, मांगु, वार्ड नम्बर 4 अनुसूचित जाति महिला, दाड़ला, वार्ड नम्बर 5 अनारक्षित, दानोघाट, वार्ड नम्बर 6 अनारक्षित, कोटली, वार्ड नम्बर 7 अनारक्षित, पलोग, वार्ड नम्बर 8 महिला, प्लानियां, वार्ड नम्बर 9 महिला, घनागू घाट, वार्ड नम्बर 10 महिला, देवरा, वार्ड नम्बर 11 महिला, कोठी, वार्ड नम्बर 12 अनुसूचित जाति, डुमैहर, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, मान, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति महिला, भूमती, वार्ड नम्बर 15 महिला, शहरोल, वार्ड नम्बर 16 अनुसूचति जाति, बखालग, वार्ड नम्बर 17 महिला, धुन्धन, वार्ड नम्बर 18 अनारक्षित, सनयाडी मोड़, वार्ड नम्बर 19 अनारक्षित, दसेरन, वार्ड नम्बर 20 अनारक्षित, बलेरा, वार्ड नम्बर 21 अनुसूचित जाति महिला, कुंहर, वार्ड नम्बर 22 महिला तथा मटेरनी, वार्ड नम्बर 23 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

