हिमाचल: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम लगभग तय, औपचारिक घोषणा बाकी

हिमाचल: प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाओं के दौर के बीच अब मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री  हो सकते हैं। जानकारी अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। फ़िलहाल औपचारिक घोषणा होना बाकी है। विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed