हिमाचल चुनाव: विपक्ष हर बार चुनाव को उलझाने का कुप्रयास करता है -नड्डा

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  ने आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश के रामपुर (शिमला), कोटखाई और रोहडू में भाजपा के विजय संकल्प अभियान के तहत आयोजित दो विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और हिमाचल प्रदेश की जनता से प्रदेश के विकास के लिए एक बार पुनः भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने की अपील की।

नड्डा ने कहा कि विपक्ष हर बार चुनाव को उलझाने का कुप्रयास करता है, मतदाताओं को भटकाने की साजिश करता है और प्रजातंत्र की चलती हुई गाड़ी को अटकाने का काम करता है। लेकिन, जो लोग मेहनत और विश्वास के साथ लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर विकास के लिए काम करते हैं, वे चुनाव को सुलझाने का काम करते हैं और अटके हुए और भटके हुए लोगों को निकाल कर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। चाहे केंद्र में हो या राज्य में, कांग्रेस ने हमेशा एक परिवार के नाम पर वोट माँगा है। कांग्रेस की यही मानसिकता ही बताती है कि उनका खड़ा प्रत्याशी वैशाखियों पर खड़ा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और राजनीतिक पर्यटन पर आई आम आदमी पार्टी को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि हिमाचल प्रदेश में राज नहीं, रिवाज बदल रहा है और हर जगह कमल ही कमल खिल रहा है। जनता ने हाल ही में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और असम में भी रिवाज बदला है। अब रिवाज बदलने की बारी हिमाचल प्रदेश की है। आम आदमी पार्टी यहाँ 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और सभी की सभी सीटों पर उनकी उमीदवारों का जमानत जब्त होना तय है।

 नड्डा ने भाजपा के संकल्प पत्र को उद्धृत करते हुए कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में अगले पांच वर्षों के लिए हिमाचल प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया है। हमारी सरकार बनने पर हिमाचल प्रदेश में भी यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड लागू की जायेगी। अगले पांच वर्षों में हम हिमाचल प्रदेश से नशे के कारोबार को ख़त्म करेंगे। हिमाचल की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री अन्नदाता सम्मान निधि योजना शुरू करेगी जिसके तहत राज्य के छोटे किसानों को 3,000 रुपये वार्षिक की आर्थिक सहायता दी जायेगी जो पीएम किसान सम्मान निधि के अतिरिक्त होगा। अगले पांच वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। हिमाचल प्रदेश में वक्फ की अवैध संपत्तियों की जांच भी कराई जाएगी। 

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के लिए अलग से स्त्री शक्ति संकल्प पत्र जारी किया है क्योंकि हमारा स्पष्ट मानना है कि जब तक महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं होता, तब तक किसी समाज के या किसी राज्य अथवा देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। हिमाचल में हमारी सरकार बनने पर छठी से बारहवीं तक पढ़ने वाली बेटियों को साइकिल और बारहवीं से ऊपर पढ़ने वाली बेटियों को स्कूटी दी जायेगी। गर्भवती माताओं को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। हमारी सरकार आने के बाद हर साल माताओं को तीन गैस सिलिंडर मुफ्त दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत दी जा रही सहायता राशि को 31,000 रुपये से बढ़ा कर 51,000 रुपये किया जाएगा। राज्य के सभी 12 जिलों में से प्रत्येक में दो बालिका छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान होगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के लिए अलग से स्त्री शक्ति संकल्प पत्र जारी किया है क्योंकि हमारा स्पष्ट मानना है कि जब तक महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं होता, तब तक किसी समाज के या किसी राज्य अथवा देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। हमने निर्णय लिया है कि फिर से हिमाचल में हमारी सरकार बनने पर छठी से बारहवीं तक पढ़ने वाली बेटियों को साइकिल और बारहवीं से ऊपर पढ़ने वाली बेटियों को स्कूटी दी जायेगी। गर्भवती माताओं को पोषक आहार और उनके स्वास्थ्य खर्च के लिए 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। हमारी सरकार आने के बाद हर साल माताओं को तीन गैस सिलिंडर मुफ्त दिए जायेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया लेकिन वह देश को दुनिया में पहचान नहीं दिला पाई जबकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केवल 8 साल में ही भारत को दुनिया का सिरमौर बना दिया है। आज भारत मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाले देश के रूप में जाना जाता है। हमारे प्रधानमंत्री जी का हिमाचल प्रदेश के प्रति इतना गहरा लगाव है कि पिछले पांच वर्षों में ही हिमाचल की तस्वीर बदल गई है। भाजपा जनता से जो भी वादे करती है, उसे पूरा तो करती ही करती है लेकिन जो नहीं भी कहती है, विकास के उन कामों को भी करके दिखाती है। आज बिलासपुर में 1500 करोड़ रुपये की लागत से एम्स बना है, ऊना में बल्क ड्रग पार्क बन रहा है, नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है और आईआईएम एवं आईआईटी बन रहा है जो जल्द ही शुरू होने वाला है। देश का पहला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज हिमाचल में बना है। इसलिए, हिमाचल प्रदेश की जनता ने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है।

नड्डा ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  हैं जिन्होंने कोरोना जैसी वैश्विक आपदा के दौरान न केवल देशवासियों की रक्षा की बल्कि देश के अर्थचक्र को भी गतिशील किया। केवल 9 महीने में ही देश में दो-दो विश्वस्तरीय कोविडरोधी टीकों का निर्माण हुआ और इसका रोल-आउट भी हुआ। अब तक लगभग 219 करोड़ वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर किये जा चुके हैं। आज भारत तमाम चुनौतियों के बावजूद ब्रिटेन को पिछड़े छोड़ कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन चुका है। आज भारत चिप मैन्युफेक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हो रहा है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed