हिमाचल चुनाव: कुल्लू में महेश्वर सिंह का टिकट कटा

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने कुल्‍लू में अपना प्रत्‍याशी बदल दिया है। कुल्‍लू में महेश्‍वर सिंह का टिकट काट कर उनकी जगह नरोतम ठाकुर को प्रत्‍याशी बनाया गया है।

हालांकि बीजेपी ने हितेश्वर सिंह के पिता और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को कुल्लू से टिकट दे दिया था, लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि यदि हितेश्वर सिंह पीछे नहीं हटते हैं तो उनका टिकट भी कट जाएगा। इस बाबत बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई नेताओं ने महेश्वर सिंह के साथ कुल्लू में बैठक की थी। इस बैठक में हितेश्वर सिंह को भी बुलाया गया था, लेकिन वह इस बैठक में नहीं पहुंचे थे।

वहीं, महेश्वर सिंह ने इस फैसले पर नाखुशी जताते हुए अब आजाद चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह ने बंजार विधानसभा चुनाव से आजाद लड़ने का ऐलान किया है। महेश्वर सिंह अपने बेटे को मना नहीं पाए, ऐसे में अब भाजपा ने उनका टिकट भी काट दिया है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed