हिमाचल विधानसभा चुनाव: नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा में टूटा मंच, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जाना कुशलक्षेम

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऊना जिले की हरोली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री की सभा में गुरुवार को मंच टूट गया। घटना उस समय हुई जब मुकेश खुद माइक से लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान अचानक मंच ढह गया।  इस घटना में मुकेश अग्निहोत्री और समेत एक कई लोग घायल हो गए।

 मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को ही अपना नॉमिनेशन फाइल किया। उन्होंने हरोली में SDM ऑफिस में अपना नॉमिनेशन दाखिल किया। इसके बाद मुकेश अग्निहोत्री हरोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। उसी समय अचानक सभा का मंच टूटकर नीचे गिर गया। मंच पर मौजूद मुकेश अग्निहोत्री और अन्य नेता घायल हो गए। मुकेश की टांग में हल्की चोटें आई है। वहीं बाद में मुकेश ने अस्पताल पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना। और सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

हिमाचल: हरोली में कार्यक्रम के दौरान हुई अप्रिय घटना को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष  मुकेश अग्निहोत्री  से बात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर की कृपा रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed