धर्मपुर : महेंद्र सिंह की बेटी बंदना गुलेरिया ने दिया भाजपा महिला मोर्चा महामन्त्री पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट…

धर्मपुर : हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी बंदना गुलेरिया ने दिया भाजपा महिला मोर्चा महामन्त्री पद से दिया इस्तीफा। धर्मपुर क्षेत्र में इस बार कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने अपने बेटे रजत ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके चलते नाराज बंदना ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। सुबह ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली से टिकट तो ले आते हैं, मगर वोट कहां से लाएंगे।

वहीं कुछ देर बाद उन्होंने एक और पोस्ट की और कहा कि हर बार परिवारवाद में बेटियों की बलि क्यों दी जाती है और बाद में इन्होंने पोस्ट पर ही इस्तीफा दे दिया है।

उनके साथ ही 55 अन्य महिलाओं ने भी इस्तीफा दे दिया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed