मण्डी: आश्रय शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मण्डी: मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके एवं वर्तमान प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया। इस संबंध में आश्रय ने सोनिया गांधी को अपना त्याग पत्र भेज दिया है। इस बात की घोषणा शुक्रवार को मण्डी में प्रैस वार्ता को संबोधित कर दी। आश्रय के पास कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, सोशल मीडिया चेयरमैन और हमीरपुर जिला प्रभारी का कार्यभार था। आश्रय ने मण्डी में प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस में बिताया समय कभी नहीं भूलूंगा। हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता का प्यार मिला।

 आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि ये पार्टी को मजबूत नहीं कमजोर करने में लगे हुए है।

आश्रय शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराहना कहा कि प्रदेश में पहले भी सरकारें रही हैं, लेकिन बीते 5 वर्षों के कार्यकाल में जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यमंत्री ईमानदारी से कार्य किया है।

वहीं बताया जा रहा है कि आश्रय शर्मा 10 अक्तूबर को पंच परमेश्वर समारोह में भाजपा में शामिल होंगे। आश्रय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed