रामलाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार के जनमंच पर उठाए सवाल...

हिमाचल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर उपाध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा…

हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राम लाल ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष पद से त्‍यागपत्र देंगे। बिलासपुर में पत्रकारों से आज बातचीत करते हुए भावुक हुए रामलाल ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी और राजीव शुक्‍ल को अपना त्‍यागपत्र दे देंगे। उन्‍होंने साफ क‍हा कि पाटी के चार-चार लोग मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार बन कर घूम रहे हैं। एक अपने ढंग से बात कर रहा है, दूसरा कोई और बात करता है।  रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हर तीसरा व्यक्ति मुख्यमंत्री के पद की दौड़ के लिए भाग रहा है, लेकिन वह उस दौड़ में नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर ऐलान किया कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में बिल्कुल भी नहीं है और न ही कभी वह ऐसा सोच सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह पार्टी के सिपाही के नाते अपना काम करते रहेंगे लेकिन टिकटों का वितरण करने से पूर्व पार्टी को अच्‍छी तरह सोचना होगा। वह अन्य पदों पर बने रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed