शिमला: पानी की किल्लत को लेकर माकपा हुई लाल, सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन

शिमला: शिमला में पानी की समस्या को लेकर आज (बुधवार) CPIM की शिमला लोकल कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पानी की सप्लाई देने वाली SJPNL कंपनी और नगर निगम नाकाम रहे हैं।

बरसात के दौरान जहां पानी की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद भी शहर के लोगों को 5वें दिन भी पानी नहीं मिल रहा है। इससे साबित होता है कि मिस मैनेजमेंट के कारण लोगों को प्यासा रहना पड़ रहा है। आरोप है कि SJPNL कंपनी की ओर से गाद आने का बहाना बनाया जाता है। करोड़ों की मशीनें पानी को साफ करने के लिए लगाई गई हैं। इसके बावजूद भी लोगों को साफ पानी क्यों नहीं मुहैया कराया जा रहा है।

माकपा की लोकल कमेटी सचिव जगत राम ने कहा कि भाजपा समर्थित नगर निगम और नगर निगम की SJPNL कंपनी पूरी तरह से पानी की सप्लाई करने में फेल रही है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्हें अब तक टैंकर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे में भाजपा समर्थित नगर निगम को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed