मणिमहेश जा रहे यात्रियों पर गिरे पत्थर, मां-बेटी की मौत, 2 श्रद्धालु घायल

हिमाचल: मणिमहेश यात्रा के दौरान बुधवार को पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि अन्य दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत मौके पर आपदा प्रबंधन की टीम पहुंची। टीम ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा हड़सर से 3 किलोमीटर दुनाली मार्ग पर हुआ है। बुधवार को जब श्रद्धालु दुनाली मार्ग से होकर मणिमहेश जा रहे थे तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। पैदल चल रहे श्रद्धालु पत्थरों की चपेट में आ गए। इसकी चपेट में पैदल मणिमहेश यात्रा पर जा रही मां-बेटी व दो अन्य लोग आ गए।  इसके बाद चारों घायलों को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि 2 घायल हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है। मृतकों की पहचान अंविता (10) पुत्री गोगा राम और सोनू देवी (32) पत्नी गोगा राम निवासी लुपयाणा तहसील हारचक्कियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। साहिल शर्मा (22) पुत्र सुभाष चंद गांव सलोली मोड़ जिला ऊना और गणेश (27) पुत्र तिलक राज निवासी वार्ड-5 सुजानपुर तहसील और जिला पठानकोट घायल हुए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed