चंबा के बुधिल नाले में बादल फटा : मणिमहेश जाने वाला रास्ता बंद, प्रशासन ने की श्रद्धालुओं से यात्रा न करने की अपील

हिमाचल: प्रदेश के चंबा और भरमौर में लगातार हो रही बारिश की वजह से लगातार भूस्खलन हो रहा है। बुधिल नाला के पास बादल फटने से रावी नदी का बहाव बढ़ गया है। वही प्रंघाला नाले में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है। हड़सर मार्ग लाहल व प्रंघाला के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। मणि महेश जाने वाला रास्ता भी बिल्कुल बंद है। जिस कारण श्रद्धालु रास्ते में फंस गए हैं। रविवार को भी भारी बारिश के कारण नाले में बाढ़ आई थी और पुल को क्षति होने के साथ-साथ रास्ता बंद हो गया था। प्रशासन ने बुधवार को ही इस रास्ते को ठीक करवा कर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला था, लेकिन अब फिर से नाले में बाढ़ आने के कारण रास्ता बिल्कुल बंद हो गया है। वहीं प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है।

प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और नाले में बाढ़ आने के कारण रास्ता बंद हो गया है। इसके साथ बुधिल नाला के पास बादल फटने से रावी नदी का बहाव बढ़ गया है। लोगों को रावी नदी के पास न जाने की अपील की है। वहीं मणि महेश आने वाले श्रद्धालुओं को दो तीन दिन के लिए  यात्रा को न करने का आग्रह किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed