मण्डी: करसोग के पूर्व विधायक मस्तराम ने की आत्महत्या…

हिमाचल: प्रदेश के मण्डी जिले के करसोग हलके के पूर्व विधायक मस्त राम (75) ने सुंदरनगर के एक निजी होटल में आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक, मस्तराम कांग्रेस की टिकट से 1993 और 2003 में विधायक रहे थे। पुलिस ने शव के पास के एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि अपनी मौत का मैं खुद जिम्मेवार हूं। परिवार को तंग न करें। हालांकि, पुलिस अभी सुसाइड नोट को लेकर कोई खुलासा नहीं कर रही है। करसोग से कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके मस्तराम रविवार को ही निजी होटल में रुके थे। आज दोपहर को उन्होंने आत्महत्या कर ली। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने करसोग निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक मस्त राम केअ कस्मात निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना परमेश्वर से की है।

प्रतिभा सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व मस्त राम पार्टी के एक निष्ठावान व कर्मठ नेता थे,जो क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे।उन्होंने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सम्भव नहीं है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed