हिमाचल : AAP पार्टी ने नियुक्त किए 18 प्रवक्ता

हिमाचल: आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से पार्टी के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस बार पार्टी ने नए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। इससे पहले पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष समेत पूरी नई कार्यकारिणी का गठन किया था, जिसके एक माह बाद पार्टी के नए प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। नए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में कुछ नए नाम भी शामिल किए गए हैं। हिमाचल आप के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक और प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने रविवार को आम आदमी पार्टी के  18 प्रवक्ताओं के नामों की सूची जारी कर दी है।

इन प्रवक्ताओं में पंकज पंडित, कर्नल मनीष धीमान, संजय संधू, अनुराग प्रार्थी, सुनील कुमार गोल्डी, बलदेव राज, सुषमा शर्मा, पंकज पंकू, कल्याण भंडारी, विकास धीमान, डॉ. विजय विद्यार्थी, मनीषा, रूपरेखा, भूपेंद्र सिंह छाजटा, राजीव शर्मा, गौरव शर्मा, विकास सूद और गीता सिंह महिया शामिल हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed