कुल्लू: भारी बारिश से गड़सा में आई बाढ़

कुल्लू: कुल्लू जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से गड़सा खड्ड में बाढ़ आई।  कुल्लू की गड़सा घाटी की पाली पंचायत के शिलागढ़ में शनिवार दोपहर बादल फटने से हुरला नाले में बाढ़ आ गई।बादल फटने के बाद नाले में आई बाढ़ से जगह-जगह नुकसान की सूचना है। बाढ़ से नाले किनारे बसे लोगों ने भागकर जान बचाई। बाढ़ से मनिहार गांव को जोड़ने वाला एक बैली ब्रिज और तीन पुलियों के अलावा 50 भेड़-बकरियां बह गई हैं। बाढ़ से वन विभाग की संपदा को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वहीं हुरला नाले में आई बाढ़ से खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पारली पंचायत के प्रधान राज मल्होत्रा ने बादल फटने की पुष्टि की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed