प्रदेश के 292 स्कूलों में लगे सोलर प्लांट : हिम ऊर्जा मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार

शिमला :  प्रदेश के 292 माध्यमिक विद्यालयों में 721 किलोवाट क्षमता के ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट हिमऊर्जा द्वारा स्थापित किए गए हैं।  यह जानकारी हिम ऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार ने दी

राहुल कुमार  ने जानकारी देते हुए बताया कि 32 स्कूलों में 1-1 किलोवाट क्षमता, 91 स्कूलों में 2 कि0वा0 क्षमता तथा 169 माध्यमिक स्कूलों में तीन-तीन किलोवाट क्षमता के ऑफ ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिस पर लगभग 11 करोड, 23 लाख, 20 हजा़र रूपये खर्च किए गए हैं। यह धन राशि राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान, हि.प्र. शिमला से प्राप्त हुई है। ये सभी माध्यमिक विद्यालय अब सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed