प्रदेश महिला कांग्रेस का बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अपराध के विरोध में धरना-प्रदर्शन

शिमला: प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी, महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्यचारों के विरोध में एक धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधीश के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भेजा।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि 2014 में गैस सिलेंडर 434 रुपए का मिलता था जो आज 1052 रुपये का मिल रहा है।उन्होंने कहा कि उस समय पेट्रोल 71,45 रुपये लीटर मिलता था जो आज 98,90 रुपए और डीजल 83,23 रुपए मिल रहा है।इसी तरह आज खाने का तेल, दाल 200 रुपए मिल रहे हैं।

चंदेल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में दिनों दिन कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।सरकार का इस पर कोई अंकुश नहीं है। महिलाओं के प्रति अत्यचार बलात्कार जैसी घटनाओं ने इस प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।

चंदेल ने सरकार की कार्यप्रणाली को आड़े हाथ  लेते हुए कहा कि सरकार का बढ़ती महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।उन्होंने कहा कि डिपुओं से मिलने वाला सस्ता राशन योजना भी दम तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि बाजार और डिपो में मिलने वाला राशन कि कीमतें लगभग बराबर है।उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा एलपीजी सिलेंडर के मूल्यों में बढ़ोतरी होने से गृहणियों को घर चलना मुश्किल होता जा रहा है।

जैनब चंदेल ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि जब कांग्रेस शासनकाल में इनके मूल्यों ने 5 से 7 रुपए की मामूली वृद्धि होती थी तो यही नेता बड़े बड़े ढोल पीट कर लोगों के बीच मगरमच्छी आंसू बहाते थे,आज इन्हें यह महंगाई नजर नहीं आ रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed