शिमला नगर निगम का वार्षिक बजट पेश, ये घोषणाएं…

शिमला: नगर निगम शिमला ने शुक्रवार को आज अपना वार्षिक बजट 2022-23 पेश किया। मेयर सत्या कौंडल ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया है। यह 224.19 करोड़ रुपए का बजट है और  पिछले वर्ष की तुलना में करीब दो करोड़ रुपए अधिक है। चुनावी साल को देखते हुए नगर निगम द्वारा कोई भी नया कर शहर की जनता पर नहीं लगाया गया है। नगर निगम ने इस बजट में कोई नई योजना शुरू करने का एलान नहीं किया। इस बजट में भी पुरानी योजनाओं को शामिल किया गया है।

पिछले तीन साल से शहर में ग्रीन टैक्स लगाने की घोषणा बजट में की जा रही है और इस बार भी ग्रीन टैक्स को शामिल किया गया है है।

  • हर के कई वार्डों में नई पार्किंग बनाने का भी फैसला लिया है। इसके अलावा पार्क, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था भी की जाएगी।  बाहरी राज्यों के वाहनों से शिमला में प्रवेश पर ग्रीन टैक्स वसूलने का फैसला लिया है। 
  • शहर में सभी वार्डो में जिम एम्बुलेंस रोड, पार्किंग बनाने के साथ ही ग्रीन टैक्स लगाने और बिजली की तारों को भूमिगत करने और शहर के सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जायेंगे है।
  • नगर निगम रजिस्ट्रेशन एप्प शुरू करेगा, डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
  • कर्मचारियों की सर्विस बुक ऑनलाइन रहेगी।
  • नगर निगम में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा।
  •  स्लाटर हाउस का मॉर्डनाइजेशन करने का काम होगा।
  •  रानी झांसी पार्क में लैब जल्द शुरू होगी जहां सारे टेस्ट की सुविधा दी जाएगी।
  • शहर के सभी वार्डो में ओपन जिम बनाए जाएंगे।
  •  रोगी वाहन के लिए सड़कों का निर्माण, लक्कड़ बाजार में लेबर होस्टल के लिए अतिरिक्त कमरों का निर्माण करने की भी घोषणा बजट में की गई है।
  • स्मार्ट सिटी से जारी 4 करोड़ से शहर में 1000 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सभी वार्डों में छोटे पार्क विकसित करने के लिए 2.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

 कोई नया कर जनता पर नहीं लगाया गया है है।बजट में शहर की जनता और पार्षदों के सुझावों को शामिल किया गया है है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed