‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ … प्रियंका वाड्रा ने महिला और बेटियों को सम्मान दिलाने का उठाया बीड़ा : जैनब चंदेल

शिमला: अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर देश की नजरे हैं। सियासी दलों के अपने-अपने दावे हैं और बड़े-बड़े नेताओं के रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे चुनावी मौसम में पॉलिटिकल पार्टियां ऐसे नारे गढ़ते हैं जो लोगों की जुबान पर चढ़ जाए। कुछ ऐसा ही एक नारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बनाया जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ दिनों पहले प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूंका नारा दिया था। उनके इस नारे को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस ऑडियो के साथ सैकड़ों रील्स बनाए जा चुके हैं। जाहिर है कि इस नारे का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है, इसलिए महिलाओं ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो शेयर कर इस आंदोलन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। अब पूरे देश में महिला कांग्रेस इस नारे को लेकर सड़कों पर उतर रही है। इस नारे के 125 दिन पूरे होने पर हिमाचल महिला कांग्रेस ने राजधानी शिमला में मार्च निकाला। काफी तादात में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान से कांग्रेस ऑफिस तक रैली  निकाली और यूपी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को टिकट देने पर प्रियंका वाड्रा का आभार जताया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने महिला और बेटियों को सम्मान दिलाने का बीड़ा उठाया है और लड़की हूं, लड़ सकती हूंका नारा दिया है और आज इस नारे को 125 दिन पूरे हो गए हैं। जिस उपलक्ष्य पर आज मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं और राजनीति में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्वर्गीय राजीव गांधी ने ही पंचायतीराज में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की थी और अब प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं को आगे लाने का बीड़ा उठाया है और उत्तर प्रदेश में महिलाओं को विधानसभा में टिकट दी है।अन्य राजनीतिक दल भी महिलाओं को अब टिकट आवंटित कर रहे हैं और आने वाले समय में प्रदेश में भी महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed