सांसद प्रतिभा सिंह बनीं कांग्रेस संसदीय कार्यसमिति की सदस्य

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मण्डी से सांसद प्रतिभा सिंह को पार्टी की संसदीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में  अधिसूचना जारी की है।

कांग्रेस संसदीय कार्य समिति में कुल 26 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें सचिव तीन, एक कोषाध्यक्ष और 22 कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इनमें प्रतिभा सिंह का नाम भी शामिल है। वहीं, खुद प्रतिभा सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य ने भी सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर किया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *