हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह बोले: -चुनाव जीतने के लिए भाजपा बांट सकती है शराब और पैसा

जोगिंदरनगर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि उनकी जीत भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के खिलाफ एक बड़ा जनमत होगा।

सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने आज देश को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।उन्होंने कहा कि मंडी उप चुनाव में प्रतिभा सिंह की जीत अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत भाजपा के महिला विरोधी चरित्र पर लोगों की चोट साबित होगी।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार महंगाई व बेरोजगारी नेअपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने इस प्रदेश को संवारा है।उन्होंने कहा कि भाजपा के इस शासनकाल में विकास का कोई काम नज़र नही आ रहा।सरकारी नौकरियां बाहरी लोगों को बेची जा रही है।केंद्र की मोदी सरकार आज देश सार्बजनिक सम्पतियां बेची जा रही है।उन्होंने कहा कि यह सरकार जिस प्रकार से निजीकरण को बढ़वा दे रही है उससे तो यही लगता है कि उसे न तो देश की ही कोई चिंता है और न ही बेरोजगारों की।

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आशंका जताई है कि भाजपा चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में चुनाव जीतने के लिए शराब और पैसे बांटेगी। यह आशंका उन्होंने सोमवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल के दम पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस जनबल के दम पर। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता प्रबुद्ध है और किसी के प्रलोभन या झांसे में नहीं आएगी। कांग्रेस भी भाजपा की इस हरकत पर पैनी नजर रखेगी। भाजपा के पास इन चुनावों में कोई मुद्दा नहीं है। लोग महंगाई से बुरी तरह से त्रस्त हैं और कोरोना के कारण जिन लोगों पर संकट आया है सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने गूंगी-बहरी सरकार के कान के पर्दे खोलने के लिए कांग्रेस को जिताने का मन बना लिया है। यदि विकास किया होता तो कभी लोगों के पास ऐसे वोट मांगने के लिए नहीं जाना पड़ता। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व देश मे हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था वह धरा का धरा रहे गया,उल्टे देश मे हर साल करोड़ो बेरोजगार हो गए हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत लोगों की जीत होगी और यह मोदी सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ  जनमत होगा।

इस दौरान पूर्व विधायक किशोरी लाल,जगजीवन पाल, यादवेंद्र गोम्मा सहित जगदीश सिपहिया सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *