हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र….

शिमला: हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र में आज प्रश्नकाल के दौरान विधायक विनोद कुमार के सवाल पर जल शक्ति मंत्री ने बताया कि जलजीवन मिशन के तहत हिमाचल ने देश भर में सबसे अधिक इन्सेंटिव प्राप्त किया है।  जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 अगस्त, 2022 तक हिमाचल प्रदेश के हर घर को नल से जोड़ा जाएगा। जो क्षेत्र जलजीवन मिशन के तहत नहीं आते हैं, उनके लिए ब्रिक्स और एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से प्रोजेक्ट बनाकर धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि मिट्टी और पत्तों की जांच के लिए प्रयोगशालाएं खोलने पर विचार किया जाएगा। विधायक नंदलाल के सवाल पर महेंद्र सिंह ने कहा कि रामपुर के कई बागवानों और किसानों ने प्रयोगशालाएं खोलने की मांग की है। विधायक जगत सिंह नेगी ने सवाल उठाया कि किन्नौर में लाखों खर्च कर खोली गई प्रयोगशाला में वैज्ञानिक नहीं है। मंत्री ने कहा कि इस सूचना पर कार्रवाई की जाएगी। 

 ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए सौ करोड़ की योजना तैयार की जा रही है। नवंबर 2021 तक योजना तैयार कर ली जाएगी। विधायक अनिरुद्ध सिंह के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 178 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। शेष को लगाने का काम जारी है। 

प्रश्नकाल में एसएमसी अध्यापकों की नियमितीकरण करने का मामला उठाया गया। कांग्रेस के विधायक विनय कुमार ने सरकार से एसएमसी अध्यापकों के नियमितीकरण को लेकर नीति बनाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जबाब में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर की अनुपस्थिति में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 24 नवंबर 2020 की दिए गए निर्णय के दृष्टिगत मामले का परीक्षण करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इनके मानदेय में वर्तमान सरकार ने बढ़ोतरी की है।

वहीं किन्नौर के विधायक जगत नेगी ने राजस्व मंत्री से पूछा कि 30 जून तक केंद्र सरकार से कितनी धनराशि आपदा प्रबंधन के तहत उपलब्ध हुई। जबाब में राजस्व मंत्री महेंद्र ठाकुर ने बताया कि गत 3 वर्षों में 1892.1150 करोड़ रूपये आपदा प्रबंधन से प्राप्त हुई। अरुण कुमार ने अपने क्षेत्र में कानूनगों के पद को सृजित करने बारे राजस्व मंत्री से व पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने राजगढ़ में मल निकासी को लेकर सवाल पूछा।

महेंद्र ठाकुर ने दोनों सदस्यों को कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया। इसी के साथ प्रश्नकाल खत्म हो गया और मुख्यमंत्री ने इस साप्ताह की शासकीय कार्यसूची बारे में वक्तव्य दिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *