राम सुभग सिंह होंगे नए मुख्य सचिव, खाची बने हिमाचल के चुनाव आयुक्‍त, स्‍वैच्‍छ‍ि‍क सेवानिवृत्ति ली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची नए राज्य चुनाव आयुक्त बन गए हैं। प्रदेश सरकार ने अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। पंचायती राज ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अनिल खाची की जगह अब अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह लेंगे।

अनिल खाची ने जून 2023 में सेवानिवृत्‍त होना था। लेकिन सरकार ने इस बीच उन्‍हें राज्‍य चुनाव आयुक्‍त बनाने का निर्णय लिया। संवैधानिक पद संभालने से पहले अनिल खाची ने स्‍वैच्‍छ‍िक सेवानिवृत्ति ले ली। अभी आइएएस आफ‍िसर के तौर पर उनकी करीब दो वर्ष और सेवाएं थीं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *