शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा जन सैलाब

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शिमला के रिज मैदान पर रखा गया। अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। लोगों ने नम आँखों से अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किये। पिछले कल से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद से प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से  काफी तदाद लोग में शिमला पहुंचे

 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिमला के रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आखरी दर्शन करने पहुंचे और उन्होंने वीरभद्र सिंह के पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित की। 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के रिज मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे एवं विधायक शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

 अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

शिमला में लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के लिहाज से रिज और माल रोड को सेक्टरों में बांटा गया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का शनिवार दोपहर बाद रामपुर के जोबनी बाग में शाही सम्मान के साथ दाह संस्कार किया जाएगा। पदम पैलेस रामपुर में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 3 बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा। उससे पहले वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह का राजतिलक होना है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *