हिमाचल: भाजपा का आज से उपचुनाव और मिशन 2022 को लेकर धर्मशाला में मंथन

धर्मशाला: प्रदेश में होने वाले उपचुनाव सहित वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के मिशन रिपीट के लिए धर्मशाला में भाजपा वर्किंग गु्रप हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार यानि आज शुरू हो गई।  जानकारी अनुसार भाजपा की कार्ययोजना बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश में होने वाले उपचुनाव सहित वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के मिशन रिपीट को लेकर भी मंथन किया जाएगा। दो दिवसीय बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में तय की जाएगी।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी धर्मशाला पहुंचे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *