पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ NSUI का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ NSUI का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कोरोना संकट मे लगातार डीजल पेट्रोल की कीमतों को बढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण: छत्तर ठाकुर
शिमला: देश व प्रदेश मे लगातार बढ़ रही पेट्रोल- डीजल की कीमतों को लेकर NSUI ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। AICC और NSUI के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर तेल के बढ़ते मूल्यों के खिलाफ एनएसयूआई छात्रों ने प्रदेशभर में पेट्रोल पम्पों पर धरना-प्रदर्शन किये। वहीं प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता मे शिमला मे प्रदर्शन किया गया। छत्तर ठाकुर ने बताया की देश प्रदेश मे लगातार पेट्रोल -डीजल की कीमतों को बढ़ाने से महामारी मे आम जनता पर आतिरिक्त बोझ लगातार सरकार द्वारा डाला जा रहा, बीते 70 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब मोदी सरकार ने पिछले केवल 21 दिनों मे चौदह बार लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों को बढ़ाया। महामारी के दौर मे भी केंद्र व प्रदेश सरकारों का लगातार आतिरिक्त कर लगा कर जनता पर आतिरिक्त बोझ डालना दुर्भाग्यपूर्ण है।
छत्तर ठाकुर ने मोदी सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि अभी भी पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर आंकुश न लगाया गया तो NSUI और उग्र होकर सड़कों पर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।