लाचार कांग्रेस , प्रदेश अध्यक्ष को साईकल पर भी कार्यकर्ताओं का सहारा : जम्वाल

कांग्रेस को BJP का धन्यवादी होना चाहिए अगर कांग्रेस पार्टी खुद सत्ता में होती तो आज महंगाई दोगुना होती : जम्वाल

  • जिन आंकड़ों की कांग्रेस बात कर रही है वह पूरी तरह से ठीक है आंकड़ों में किसी प्रकार की गलती नहीं
शिमला:  भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को जवाब देते हुए कहा की कांग्रेस इस संकटकाल के समय केवल राजनीति कर रही है और प्रदेश सरकार के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हिमाचल सरकार ने इस महामारी से लड़ने के लिए बेहतरीन प्रयास करें है, कांग्रेस का जब खुद का शासन काल था तब तो वह हिमाचल प्रदेश में वेंटिलेटर नहीं लगा पाई, अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश में 54 वेंटिलेटर थे जोs अब बढ़कर 650 हो गए हैं क्या कांग्रेस को यह दिखता नहीं।
उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी को जिस प्रकार से केंद्र द्वारा दूर किया गया वह अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है , केंद्र द्वारा सभी सेनाओं को कार्य में लगा कर पूरे देश की ऑक्सीजन की कमी को दूर किया गया है भारत मे ऑक्सीजन कॉरिडोर का निर्माण भी किया गया, हिमाचल प्रदेश में भी जहां 22 मीट्रिक टन ऑक्सीजन था वहां आज 50 मक्ट्रिक टर्न है हिमाचल प्रदेश में बेड कैपेसिटी केवल 2000 थी आज हिमाचल प्रदेश में बेड कैपेसिटी बढ़कर 5000 से अधिक हो गई है , हमारे पास आज 6814 से ज़्यादा दी टाइप वॉर 1919 ब टाइप सिलिंडर बढ़ाये गए है, वर्तमान में सरकार के पास 1150 से ज़्यादा कॉन्सेन्टरटोर है, प्रदेश के क्या यह कांग्रेस को यह सकारात्मक कार्य नहीं दिखता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल प्रदेश में एक भ्रम पैदा कर रही है और भय का माहौल पैदा कर रही है आज के समय कांग्रेस को राजनीति छोड़ जन सेवा में लगना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिन आंकड़ों की कांग्रेस बात कर रही है वह पूरी तरह से ठीक है आंकड़ों में किसी प्रकार की गलती नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसे संकट काल के समय में जिस प्रकार से सरकारों ने महंगाई के ऊपर लगाम लगा कर रखी है उसके लिए कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी का धन्यवादी होना चाहिए अगर कांग्रेस पार्टी खुद सत्ता में होती तो आज महंगाई दो गुना होती।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *