बढ़ता नशा युवाओं को अपनी चपेट में लेता जा रहा और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है : राठौर

नगर निगम चुनावों में भाजपा के अपनी जीत के दावे मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसे : राठौर 

  • बोले; खन्ना पहले अपने गृह राज्य की चिंता करें, जहां भाजपा का सूपड़ा हो गया है साफ

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा के नगर निगम चुनावों में अपनी जीत के दावों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने बताते हुए कहा है कि इन चुनावों में उसे मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सहित पूरा देश आज भाजपा की नीतियों से परेशान है इसलिए अब लोगों ने इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से आज आम लोगों का जीना दुर्भर होता जा रहा है। देश का अनदाता किसान काले कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 113 दिनों से सड़कों पर बैठा है। सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते उनसे कोई बात नहीं कर रही है।
राठौर ने प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उन्होंने प्रदेश के चारों निगमों के साथ फतेहपुर उप चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि होता है पर भाजपा सत्ता के बल पर, धनबल और डरा धमकाकर इसे चुराती आई है। जोड़-तोड़ की राजनीति में भाजपा नंबर एक बन गई है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश में भी और प्रदेश में भी एक मजबूत पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस भाजपा के हर दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं नगर निकाय चुनावों में प्रदेश में जिस प्रकार से भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन किया वह सबके सामने है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा के अधिकृत लोगों को जिन लोगों ने करारी शिकस्त दी, उन्हें भाजपा ने धनबल व प्रलोभन देकर अपने पक्ष में किया और उन्हें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जैसे पदों पर विठाया।इन चुनावों में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है और लोग इसे कभी माफ नहीं करेंगे।
राठौर ने कहा कि खन्ना को कांग्रेस की चिंता छोड़ प्रदेश में अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खन्ना को पहले अपने गृह राज्य की चिंता करनी चाहिए, जहां भाजपा का सूपड़ा ही साफ हो गया है। पंजाब भाजपा मुक्त हो गया है और हिमाचल भी जल्द होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ मुद्दे भी है और दिशा भी है। कांग्रेस सही दिशा में लोगों के बीच एकजुटता से खड़ी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *