हिमाचल बजट सत्र : सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त, कांग्रेस विधायक लौटे सदन में

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के छठे दिन यानि आज सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेश पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने पांच विधायकों का निलंबन रद्द करने का प्रस्‍ताव पेश किया, जिसे सदन ने सर्वसम्‍मति से पारित कर दिया। वहीं कांग्रेस विधायक दल आज सदन में लौट आये। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित पांच काग्रेस विधायकों ने 2:55 बजे सदन में प्रवेश किया। विपक्ष ने मेज थपथपा कर स्वागत किया।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *