हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र : सदन से विपक्ष का वॉकआउट
हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र : सदन से विपक्ष का वॉकआउट
शिमला: हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा हो गया। सदन में तीसरे दिन भी काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा की मांग पर कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। अध्यक्ष विपिन परमार ने स्थगन प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री को बुलाया तो विपक्ष इस बात पर अड़ गया कि विपक्षी सदस्यों को चर्चा में बोलने का पूरा मौका नहीं दिया गया। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोकझोंक हुई। सदन में मुख्यमंत्री का जवाब पूरा होने के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। वहीं सदन में ध्वनि मत से काम रोको प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।