पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

हमीरपुर: डेढ़ किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

नादौन : एनआईटी हमीरपुर के नादौन में पुलिस ने लगभग डेढ़ किलो चरस बरामद कर 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान दो कार सवार युवकों से 1.491 किलो ग्राम चरस पकड़ी है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही युवक नादौन के निवासी है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रात से ही अंब NH पर कोहला गांव में नाका लगा रखा था। सुबह करीब 5 बजे नादौन से कोहला की ओर जा रही एक कार नंबर एचपी 22 सी 7473 को पुलिस ने रोका। पुलिस के रोकने पर कार सवार घबरा गए। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो एक किलो 400 ग्राम चरस बरामद की। आरोपियों की पहचान बच्चन सिंह निवासी गांव खोहर, कोहला और अशोक कुमार निवासी गांव जंगलखोर नादौन के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज करके उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed