शिमला: टूटीकंडी में मकान में लगी आग…

शिमला: राजधानी शिमला के टूटीकंडी में ISBT के समीप निजी मकान में रविवार सुबह करीब पौने 7 बजे आग लग गईजिससे लगभग पांच लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है, जबकि 50 लाख की संपत्ति को अग्निशमन विभाग ने बचा लिया। अग्निशमन दल ने स्थानीय लोगों की मदद से 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया। स्टेशन फायर ऑफिसर मनसा राम और बालूगंज से लीडिंग फायरमैन ईश्वर दास और नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। मकान प्रदीप कुमार का है और इसमें किरायेदार उदय सिंह का परिवार रहता था। घटना के समय मकान में कोई नहीं था। घटना के समय पुलिस भी मौक़े पर पहुंची थी। फ़िलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

सम्बंधित समाचार

Comments are closed