मुख्यमंत्री ने 324 प्रभावित परिवारों को दीं मकान बनाने के लिए 9.72 करोड़ की राहत राशि

कुल्लू से आपदा प्रभावितों के ‘पुनर्वास’ की शुरूआत, मुख्यमंत्री ने की 9.72 करोड़ की पहली किस्त जारी

कुल्लू से आपदा प्रभावितों के ‘पुनर्वास’ की शुरूआत, राहत राशि वितरित
सीमित संसाधनों के बावजूद, पाई-पाई जोड़कर देंगे प्रभावितों को राहत राशिः मुख्यमंत्री
केन्द्र सरकार से शीघ्र विशेष राहत पैकेज प्रदान करने का आग्रह अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में 15 देशों के सांस्कृतिक दल शामिल होंगे, जो ऐतिहासिक

कुल्लू : इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित परिवारों के ‘पुनर्वास’ की शुरूआत आज कुल्लू जिला से की और प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज के लाभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदान किए। कुल्लू के रथ मैदान से मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर जिला कुल्लू में 324 प्रभावित परिवारों को मकान बनाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये की पहली किस्त के रूप में 9.72 करोड़ रुपए की राहत राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से जारी की। यह मुआवजा राशि जिला में आपदा के दौरान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के मालिकों को उनके पुनर्वास के लिए प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत जुलाई माह में कुल्लू से उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की शुरूआत की थी और आज यहीं से राहत राशि बांटने की योजना का भी शुभांरभ किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संसाधन सीमित हैं, लेकिन वर्तमान सरकार प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आम आदमी और गरीब की सरकार है तथा उनके दुःख-दर्द को बेहतर ढंग से जानती है।
 उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों, कर्मचारियों और हर वर्ग के सहयोग से आपदा राहत कोष में 230 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि जमा हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में 15 देशों के सांस्कृतिक दल शामिल होंगे, जो ऐतिहासिक है। इस बार कुल्लू दशहरे का स्वरूप और भव्य होगा, जिसके लिए मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और विधायक भुवनेश्वर गौड़ दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू जुमलेबाजी में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास रखते हैं – जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जुमलेबाजी में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास रखते हैं तथा जो कहते हैं, वो करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दृढ़ संकल्प से ही राज्य सरकार 4500 करोड़ का विशेष पैकेज लेकर आई है, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि एक भी पात्र व्यक्ति इस राहत पैकेज से छूटना नहीं चाहिए और एक भी अपात्र का चयन नहीं होना चाहिए। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार तहसील स्तर पर कमेटियां बनाकर सोशल ऑडिट करवाएगी।
भाजपा पर आपदा में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले लेकिन प्रदेश के लिए एक भी पैसा लाने में असफल रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते जयराम ठाकुर कभी भी सड़क मार्ग से जनजातीय क्षेत्र के प्रवास पर नहीं गए और अब विपक्ष में रहते हुए जनजातीय क्षेत्र के लोगों के हिमायती बनने का प्रयास कर रहे हैं।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4500 करोड़ रुपए का पैकेज आपदा प्रभावितों के लिए जारी किया है। उन्हीं के नेतृत्व में रिकॉर्ड समय में सड़कों, बिजली व पानी सहित अन्य सुविधाओं को अस्थाई तौर पर बहाल किया गया। जिला कुल्लू में लगभग 650 कि.मी. सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, तथा राज्य सरकार सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है और विधानसभा में लाए गए संकल्प का उन्होंने समर्थन नहीं किया। अगर विपक्ष की नीयत साफ होती तो वह राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संकल्प का समर्थन करते।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर रहकर काम किया। वह कुछ घंटों के लिए कुल्लू जिला आए थे, लेकिन आपदा की गंभीरता को देखते हुए तीन दिन तक यहां रुक कर उन्होंने बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाई और सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। सरकार हर प्रभावित तक पहुंची और आपदा को संवेदना से जोड़ा। मुख्यमंत्री ने संजीदगी के साथ आपदा के दौरान कार्य किया और यही वजह रही कि पूरी टीम भी सजग रही। उन्होंने कहा कि इस बार कुल्लू दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा तथा उन्होंने मुख्यमंत्री को तीन दिन तक दशहरा में आने का निमंत्रण भी दिया।

भाजपा की कथनी और करनी में फर्क – विक्रमादित्य सिंह

आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर रहकर काम किया – सुंदर सिंह ठाकुर

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर रहकर काम किया। वह कुछ घंटों के लिए कुल्लू जिला आए थे, लेकिन आपदा की गंभीरता को देखते हुए तीन दिन तक यहां रुक कर उन्होंने बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाई और सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। सरकार हर प्रभावित तक पहुंची और आपदा को संवेदना से जोड़ा। मुख्यमंत्री ने संजीदगी के साथ आपदा के दौरान कार्य किया और यही वजह रही कि पूरी टीम भी सजग रही। उन्होंने कहा कि इस बार कुल्लू दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा तथा उन्होंने मुख्यमंत्री को तीन दिन तक दशहरा में आने का निमंत्रण भी दिया।
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मुख्यमंत्री का जिला कुल्लू में आने पर स्वागत किया और कहा कि राज्य सरकार ने आपदा के दौरान ऐतिहासिक कार्य किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार संवदेनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed