चंबा: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला…

चंबा : चंबा में जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला की पहचान जडेरा पंचायत की रहने वाली शीना के रूप में हुई है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, शीना देवी रसोई के लिए जंगल से लकड़ी लेने के लिए गई हुई थी। जिस समय वह लकड़ी इकट्‌ठी कर रही थी तो उसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे भालू की चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद भालू वहां से भाग गया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद तुरंत उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। DFO अमित मेहरा का कहना है कि भालू के हमले से घायल महिला की विभाग की और से पूरी मदद की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed