भाजपा की आदत केवल झूठ बोलने की और लोगों को गुमराह करने की : विक्रमादित्य सिंह

प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी सरकार : विक्रमादित्य सिंह

शिमला: प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह बात कांग्रेस के शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से मिली फीडबैक के आधार पर हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है।  ओपीएस, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों-बागवानों की अनदेखी, भाजपा की जन विरोधी नीतियों, आम जनता से जुड़े मुद्दों और सरकार की नाकामियों को ध्यान में रखकर जनता ने मतदान किया है। युवाओं में इस बार भारी जोश देखने को मिला। कांग्रेस ने जो गारंटी दी थी, उसे कांग्रेस सरकार में आने पर पूरा करेगी। ओपीएस को बहाल किया जाएगा। उन्होंने पीएम के प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर केंद्र से सहयोग न मिलने के बयान को सांविधानिक मर्यादाओं के उलट करार दिया।

उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के बावजूद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी प्रत्याशियों से अलर्ट रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि बहुमत के करीब पहुंचती है तो ऐसी स्थिति में भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त करने, ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर अपने पाले में करने की ओछी हरकतें कर सकती है। भाजपा का हमेशा स्थायी सरकारों को गिराने का प्रयास रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 45 सीटें जीतेगी। अगर 35 के करीब सीटें रहती है तो भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग कर सकती है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed