चुनावों को देखते हुए खरीद फरोख्त कर रही भाजपा : विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मिशन लोट्स के तहत भाजपा ने विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए 500 करोड़ का बजट रखा है। सत्तारूढ़ दल इसके लिए अलग अलग हथकंडे अपना रहा है। वीरवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह कहा कि भाजपा जो चाहे आजमा ले, कांग्रेस ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स से डरने वाली नहीं है। विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा राजनीतिक लाभ लेने के लिए सीएम जयराम ने  संस्थान का उद्घाटन किया है। चमियाना सुपर स्पेशिलिटी प्रोजेक्ट वीरभद्र सिंह सरकार ने स्वीकृत किया था और इसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। आननफानन में सीएम जयराम ने उद्घाटन तो कर दिया लेकिन अभी तक यहां डॉक्टरों की नियुक्तियां तक नहीं की गई हैं। न्यूरोलॉजी, गायनी, ऑर्थो विशेषज्ञों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए कोई रेजीडेंस की व्यवस्था तक नहीं है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि  भाजपा जानती है कि प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। इसलिए विपक्षी दलों में तोड़-फोड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन के जाने से पार्टी को कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। विक्रमादित्य ने कहा कि पिछले 15 सालों से सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाले हर्ष महाजन के कांग्रेस से जाने से कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। वे व्यक्तिगत तौर पर हर्ष महाजन का सम्मान करते हैं। उन्होंने रातों रात विचारधारा क्यों बदली, उनका हृदय परिवर्तन कैसे हुआ? इसको लेकर महाजन स्वयं स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ही तय करेगी कि उनका यह फैसला सही था या गलत। उन्होंने कहा कि चुनावों को देखते हुए भाजपा ने विपक्षी दलों को तोड़ना शुरू कर दिया है।कांग्रेस प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस के पास अनुभव और नेतृत्व की कमी नहीं है। पार्टी के पास आठ बार के विधायक ठाकुर कौल सिंह, छह बार की विधायक आशा कुमारी जैसे नेता हैं।  

कांग्रेस विधायक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर सरकारी खजाने से 50 करोड़ रुपए भाजपा की चुनावी जनसभाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। देश की आजादी में भाजपा के एक भी नेता का योगदान नहीं रहा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed